Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नौबस्ता गंगा घाट का जलस्तर, खतरे के निशान के करीब पंहुचा

02 Sep 2026, 02:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नौबस्ता गंगा घाट का जलस्तर, खतरे के निशान के करीब पंहुचा - FATEHPUR, उत्तर प्रदेश

जिला ब्यूरो चीफ – अमन कुमार सोनी

फतेहपुर । खागा तहसील क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता गंगा घाट क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी खतरे के निशान के करीब पहुंचने से गंगा किनारे बसे कई गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
गंगेश्वर घाट पर गंगा का पानी तेजी से बढ़ने के कारण अब केवल दो सीढ़ियां ही दिखाई दे रही हैं। वहीं नौबस्ता घाट पर अभी तक जलस्तर दर्शाने वाले पर्याप्त निशान नहीं लगाए गए हैं, जिससे नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति का सटीक आकलन करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों को अपने घरों, फसलों और पशुओं की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घाट पर जलस्तर की स्थिति स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त खतरे के निशान नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलस्तर मापने के लिए निशान लगाए जाने और नदी की स्थिति की नियमित निगरानी करने की मांग की है। नागरिकों ने यह भी सुझाव दिया है कि फतेहपुर को रायबरेली से जोड़ने वाले पुल को भी गंगा के जलस्तर का आकलन करने के एक पैरामीटर के रूप में शामिल किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा और बचाव के इंतजाम किए जाने से संभावित बाढ़ की स्थिति में गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों को पहले से सतर्क किया जा सकता है। इस बीच नौबस्ता चौकी इंचार्ज हिमांशु सिंह ने बताया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को गंगा घाट के आसपास न जाने दें। चौकी इंचार्ज ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करें और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब सभी की नजर नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति पर बनी हुई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम प
वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम
Chandauli07 Sep

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।
Mirzapur07 Sep

मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।

खबर मिर्जापुर से ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट बहुत दुःखत घटना मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती…

पूरी खबर पढ़ें →
फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत
Kanpur Dehat07 Sep

फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!