Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने लखनऊ में सीएम सचिव से की मुलाकात, डिड़ई-सेमरहना-पथरा बाजार मार्ग के चौड़ीकरण की उठाई मांग

02 Sep 2026, 02:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने लखनऊ में सीएम सचिव से की मुलाकात, डिड़ई-सेमरहना-पथरा बाजार मार्ग के चौड़ीकरण की उठाई मांग - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के सचिव से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क डिड़ई से सेमरहना होते हुए पथरा बाजार मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर पुनः पत्र सौंपा। सांसद ने इस दौरान मार्ग की आवश्यकता और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

सांसद ने बताया कि करीब 15.70 किलोमीटर लंबा यह मार्ग कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ता है। कार्तिक माह में इस मार्ग पर लगने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या में काफी वृद्धि हो जाती है, जिससे यातायात का दबाव बढ़ जाता है।

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि मार्ग की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसका चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण जनहित में बेहद आवश्यक है। इस संबंध में पूर्व में भी पत्र देकर मांग की गई थी। मंगलवार को पुनः पत्र सौंपते हुए धर्मार्थ कार्य योजना के अंतर्गत मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति प्रदान करने और आवश्यक कार्रवाई शीघ्र कराने का अनुरोध किया गया।

सांसद ने उम्मीद जताई कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर शासन स्तर से सकारात्मक कार्रवाई करते हुए जल्द ही मार्ग के विकास को मंजूरी मिलेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती
Mahoba07 Sep

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती महोबा/ बारिश…

पूरी खबर पढ़ें →
#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम प
वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम
Chandauli07 Sep

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।
Mirzapur07 Sep

मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।

खबर मिर्जापुर से ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट बहुत दुःखत घटना मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती…

पूरी खबर पढ़ें →
फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत
Kanpur Dehat07 Sep

फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!