सिद्धार्थनगरः गैर इरादतन हत्या के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे और स्टील पाइप बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में वांछित 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का मोटा डंडा, यूकेलिप्टस का डंडा और स्टील का पाइप भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 26 जून 2026 को बेलहरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान जमाल अहमद के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इलाज के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से 18 जुलाई को छुट्टी मिली थी।
स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन उन्हें सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। इसके बाद जमाल अहमद को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां 28/29 अगस्त की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सड्डा तिराहे से आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल भागने की फिराक में सवारी का इंतजार कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुबेर अहमद, क्यूम अहमद, इमरान अहमद, कमरूद्दीन उर्फ रियाज, महबुद उर्फ महबूब, सफीउल्लाह, मोहम्मद आरिफ और हफीजुल्लाह उर्फ हाफू के रूप में हुई है। सभी बर्डपुर नंबर-5 के टोला छोटकी बेलहरी, थाना मोहाना के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे / निशानदेही पर बांस का मोटा डंडा, यूकेलिप्टस का डंडा और स्टील का पाइप बरामद किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।
कार्रवाई एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में मोहाना पुलिस टीम ने की।
=
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →