मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के कोचिंग सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण.. विद्यार्थियों से संवाद कर जानी तैयारी, बोले- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित रतनसेन डिग्री कॉलेज, बांसी स्थित कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकृत विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने NEET, UPSSSC, SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई एवं तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोचिंग सेंटर में चल रही कक्षाओं तथा पठन-पाठन के स्तर की भी समीक्षा की।
विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ तैयारी करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए उनकी सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, शिक्षकगण एवं कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →