विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में पहुंचे एएसपी, छात्रों को कैरियर और साइबर सुरक्षा का पढ़ाया पाठ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज पंचमोहनी में सोमवार को विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया।
एएसपी ने छात्रों को जीवन लक्ष्य निर्धारित करने, कैरियर नियोजन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यावसायिक शिक्षा और उद्यमिता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन और आत्मानुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान साइबर अपराध से बचाव और साइबर सुरक्षा को लेकर भी छात्रों को जागरूक किया गया। एएसपी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य करुणाकांत, शिक्षकगण, खेसरहा थाना प्रभारी निरीक्षक और मिशन शक्ति टीम मौजूद रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…
पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →