A2Z सभी खबर सभी जिले की
बिछिया/मिहीपुरवा मार्ग पर गिरा विशाल शाखू का पेड़, चार घंटे बाधित रहा आवागमन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


निशानगाड़ा–मुर्तिहा के बीच तीन दर्जन से अधिक वाहनों की लगी लंबी कतार, एसएसबी और वनकर्मियों ने राहगीरों की मदद से हटाया पेड़
*✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज लाइव टीवी चैनल बहराइच*
मिहींपुरवा। बिछिया–मिहींपुरवा मार्ग पर मंगलवार सुबह निशानगाड़ा और मुर्तिहा के बीच एक विशाल शाखू का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर तीन दर्जन से अधिक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पेड़ गिरने के कारण करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान मार्ग पर फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नेटवर्क की समस्या होने के साथ ही कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। कई यात्री और वाहन चालक घंटों तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।
पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर निशानगाड़ा वन रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे।
वहीं निशानगाड़ा एसएसबी की 70वीं वाहिनी के राहत एवं बचाव दल के जवान भी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों, एसएसबी जवानों और राहगीरों ने मिलकर पेड़ को काटकर सड़क से हटाने में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में बिछिया–मिहींपुरवा मार्ग पर आए दिन पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पेड़ गिरने के बाद कई-कई घंटे तक आवागमन बाधित रहता है। इस मार्ग पर कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण सड़क बंद होने की स्थिति में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने पर दिया जोर, पदाधिकारियों ने लिया…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…
पूरी खबर पढ़ें →