चेकिंग के दौरान तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता मोहित कुमार
कांधला। शामली जिले में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कांधला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गंगेरू चौकी प्रभारी योगेश कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम गांव असदपुर जिडाना स्थित ईंट भट्ठे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अमजद निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर बताया। पुलिस ने बरामद तमंचे और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द…
पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त के मामले में नया…
पूरी खबर पढ़ें →
रामपुर खास विधानसभा उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ में प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा उर्फ मोना कांग्रेस नेता…
पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।