SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में गोकशी करने वालों पर चला पथरी पुलिस का डंडा, 30 किलोग्राम गोमांस व दतेड़ा बरामद, एक तस्कर पुलिस ने दबोचा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारियों को नशे के सौदागरों, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों एवं इनामी/वांछित अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध एवं वांछित व्यक्तियों के ठिकानों पर लगातार दबिश एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 02-09-2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ऐथल बुजुर्ग में एक घर पर कुछ व्यक्तियों द्वारा गोकशी की जा रही है।
सूचना पर पथरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम ऐथल बुजुर्ग पहुंचकर संबंधित घर पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसके कब्जे/मौके से 30 किलोग्राम गोमांस एवं एक दतेड़ा बरामद किया गया।
कार्रवाई के दौरान एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया। आरोपी को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस टीम मे
1. उ0नि0 महेन्द्र पुंडीर
2. अ0उ0नि0 जसवन्त बिष्ट
3. कां0 राकेश नेगी
4. कां0 दीपक चौधरी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नाम बबीता उर्फ प्रज्ञा सुभाष नगर देवकली रोड काली माता मंदिर संतोष नगर से फरार हुई अनजान व्यक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडली का 45वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न करुणा दीदी के…
पूरी खबर पढ़ें →
महोदय /महोदया आपको सादर अवगत कराना है कि *शिक्षक दिवस के अवसर पर "टीम ब्लड रिलेशन"* एवं *राजकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
चौथी बार बनी चोरी की शिकार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बिना अनुमति अवैध रूप से प्लॉटिंग करने और…
पूरी खबर पढ़ें →
चौथी बार बनी चोरी की शिकार, पुलिस पर लापरवाही का आरोप घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।