Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gorakhpur

बेलघाट थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

05 Sep 2026, 12:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेलघाट थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - GORAKHPUR, उत्तर प्रदेश

बेलघाट थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
भव्य सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजा थाना परिसर, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बेलघाट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बेलघाट थाना परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।

जन्मोत्सव को लेकर पूरे थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, भव्य पंडाल और मनमोहक सजावट से थाना परिसर दुल्हन की तरह सजा नजर आया।

देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कार्यक्रम में मौजूद रही। थाना परिसर स्थित नारायणेश्वर शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कीर्तन-भजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री राम चौहान सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक, प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। खास बात यह रही कि बेलघाट ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे और जन्मोत्सव में सहभागिता की।

थाना परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं और अतिथियों की भारी भीड़ देखने को मिली। विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

लोगों ने कार्यक्रम की भव्यता और बेहतर व्यवस्था की सराहना की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभाली व्यवस्था
कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में पूरा पुलिस स्टाफ पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटा रहा।

उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, दुर्ग विजय सिंह और आशीष कुमार त्रिपाठी सहित पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। वहीं ओम प्रकाश सिंह, सूरज कुमार, लक्ष्मीकांत सैनी, विक्रम सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम के दौरान पूरी मुस्तैदी से डटे रहे।

पुलिस टीम की बेहतर व्यवस्था के चलते विशाल कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बेलघाट थाना परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में उमड़ी भारी भीड़ और क्षेत्र के ग्राम प्रधानों समेत गणमान्य लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की सफलता को लेकर आयोजकों और पुलिस प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के नाम पर ‘कमीशन का खेल’: स्टिंग ऑपरेशन में ऑनकैमरा बेनकाब हुए भाजपा-सपा विधायक
Azamgarh05 Sep

विकास के नाम पर ‘कमीशन का खेल’: स्टिंग ऑपरेशन में ऑनकैमरा बेनकाब हुए भाजपा-सपा विधायक

विकास के नाम पर 'कमीशन का खेल': यूपी में स्टिंग ऑपरेशन में बेनकाब हुए भाजपा-सपा विधायक, अनुशंसा पत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
जिलाधिकारी के निर्देश पर मौदहा में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, करीब 64 हजार रुपये की दूषित खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट करा्ड ग्ड
Hamirpur05 Sep

जिलाधिकारी के निर्देश पर मौदहा में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, करीब 64 हजार रुपये की दूषित खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट करा्ड ग्ड

सवाददाताः समसुद्दीन शेख, हमीरपुर दिनांक: 04 सितंबर 2026 *जिलाधिकारी के निर्देश पर मौदहा में खाद्य सुरक्षा विभाग का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!