Menu
Search for
Switch skin
Log In
Home
देश
नई दिल्ली
झारखंड
राजस्थान
मध्यप्रदेश
ताज़ा खबरे
छत्तीसगढ़
अन्य खबरे
मौसम
खेल
उत्तर प्रदेश
Sidebar
LOGIN
WhatsApp
Telegram
Snapchat
Google Play
Instagram
YouTube
Twitter
Facebook
Home
/Home / Category
SRIKANT PANDEY DEOGHAR JHARKHAND
SRIKANT PANDEY DEOGHAR JHARKHAND
Website
Facebook
LinkedIn
YouTube
A2Z सभी खबर सभी जिले की
SRIKANT PANDEY DEOGHAR JHARKHAND
13/03/2026
2,506
*प्रेस विज्ञप्ति* देवघर पुलिस का अनुमंडलवार अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन देवघर, पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ की अध्यक्षता में अनुमंडलवार समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए जिले की समग्र कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों एवं अपराध नियंत्रण की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जिला स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर तक पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए: · *अपराध नियंत्रण* : संगीन एवं लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। · *गश्ती व्यवस्था:* संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्ती अभियान चलाएं। · *महिला सुरक्षा:* महिलाओं, बुजुर्गो एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कठोरतम कार्रवाई करें। · *जनता की समस्या:* आमजन की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर उनका त्वरित निदान करें। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देवघर, सारठ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), थाना प्रभारी एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी समेत जसीडीह,देवीपुर मोहनपुर सारवाँ और सोनारायथड़ी के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बैठक मे मौजूद सभी पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि देवघर पुलिस पर जनता का विश्वास और मजबूत हो। देवघर पुलिस जनता से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाने या डायल 112 पर दें। देवघर पुलिस =============== *।।देवघर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर ।।* वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा हेल्पलाइन न. 9296913007 साईबर हेल्प लाइन नंबर : 1930 कंट्रोल रूम नंबर :-9241821642 /112 ========================= देवघर पुलिस को फॉलो करें फेसबुक: https://www.facebook.com/deogharpolice एक्स: https://x.com/DeogharPolice इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/policedeoghar?igsh=ampyY3dqOXNyOXVr #safedeoghar #DeogharPolice #JharkhandPolice #police
A2Z सभी खबर सभी जिले की
SRIKANT PANDEY DEOGHAR JHARKHAND
01/02/2026
2,512
साइबर अपराध पर पुलिस की पैनी नजर एसपी ने प्रभावित गांवों का दौरा, नियंत्रण कक्ष स्थापना की तैयारी देवघर। साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी देवघर सौरभ ने शनिवार को मधुपुर अनुमंडल के साइबर प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस क्रम में मारगोमुण्डा, करौं और मधुपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर उन्होंने जमीनी हालात का जायजा लिया और स्थानीय स्तर पर अपराध की प्रकृति को समझा। एसपी ने करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह, करहैया, नागादरी और तुलसीटांड गांवों का भ्रमण किया। वहीं मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के पिपरा, खरजोरी, कानो, महुआटांड, चमरबीघा, दुधानी, पंचरूखी, मुरलीपहाड़ी और जोगीडीह गांवों में भी स्थिति का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान साइबर ठगी के मामलों, उनके तरीकों और पीड़ितों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया। दौरे के दौरान करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव में प्रस्तावित टॉप साइबर अपराध नियंत्रण कक्ष की स्थापना के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया गया। यहां अधिकारियों ने भवन, पहुंच मार्ग और स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता पर चर्चा की। इसके अलावा मधुपुर थाना क्षेत्र के साइबर प्रभावित इलाकों में भी ऐसे नियंत्रण कक्ष की स्थापना को लेकर प्रारंभिक मंथन किया गया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइबर अपराध की रोकथाम के लिए गांव स्तर पर जागरूकता बढ़ाई जाए और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत की जाए। मौके पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध राजा कुमार मित्रा, पुलिस अवर निरीक्षक शशि कपूर, मारगोमुण्डा थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती तथा करौं थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
A2Z सभी खबर सभी जिले की
SRIKANT PANDEY DEOGHAR JHARKHAND
29/01/2026
2,520
देवघर के शिक्षा सभा चौक से बाबा परिहस्त गिरोह के 2सदस्य को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार …… देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ बाबा परिहस्त गिरोह के 2सदस्य को गिरफ्तार किया है। दिनांक 28जनवरी की रात करीब 7 बजकर 40 में, नगर थाना प्रभारी को सूचना मिली कि शिक्षा सभा चौक के पास कुछ संदिग्ध लोग अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और दो आरोपियों को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान— अंकित जोशी (उम्र 30 वर्ष), निवासी हरि किशुन साह लेन, सरवटिया बाजार, देवघर अमन दास (उम्र 20 वर्ष), निवासी मंदिर मोड़, शिक्षा सभा चौक, नगर थाना क्षेत्र, देवघर के रूप में की गई है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही ।
A2Z सभी खबर सभी जिले की
SRIKANT PANDEY DEOGHAR JHARKHAND
27/01/2026
2,575
देवघर में 77वें गणतंत्र दिवस पर शासकीय परिसरों में हुआ झंडोतोलन डीसी ने विभिन्न स्थलों पर फहराया तिरंगा, सरकारी दफ्तरों में दिखा उत्साह देवघर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले भर में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गोपनीय शाखा, रोहिणी शहीद स्थल, समाहरणालय परिसर और सरस कुंज में झंडोतोलन किया। तिरंगा फहराते ही परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा और लोगों ने संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के अन्य प्रमुख सरकारी कार्यालयों में भी झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला परिषद कार्यालय, नगर निगम, देवघर स्टेडियम, समाहरणालय, विकास भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, नगर थाना, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा पुलिस लाइन में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में मनाया गया, जिसमें प्रशासनिक परिसरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक देशभक्ति की झलक साफ दिखाई दी।
A2Z सभी खबर सभी जिले की
SRIKANT PANDEY DEOGHAR JHARKHAND
26/01/2026
2,511
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चित्रा थाना परिसर में सोमवार को गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी विकास पासवान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रगान के दौरान सलामी दी। कार्यक्रम में पुलिस बल के जवान, थाना कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता और स्वतंत्रता—का स्मरण कराता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।बाल विद्या मंदिर, चित्रा परिसर में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता,मोहन चोधरी,राजेश भारद्वाज,प्रधानाचार्य प्रयाग प्रसाद सिंह सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथी पूर्व विधानसभाध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता जीराष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।मुख्य अतिथि शशांक शेखर भोक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता और समानता—के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, चित्रा परिसर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक अशोक कुमार आनंद उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच से देशभक्ति से ओत-प्रोत संदेश दिया गया।
A2Z सभी खबर सभी जिले की
SRIKANT PANDEY DEOGHAR JHARKHAND
24/01/2026
2,518
जिले में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला की तैयारियों के अलावा शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही मेला की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा मेला आने वाले सभी आगंतुकों के लिए की जाने वाली सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।
A2Z सभी खबर सभी जिले की
SRIKANT PANDEY DEOGHAR JHARKHAND
24/01/2026
2,504
जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर के.के.एन स्टेडियम में आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास में शामिल हुआ। इस दौरान आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
A2Z सभी खबर सभी जिले की
SRIKANT PANDEY DEOGHAR JHARKHAND
22/01/2026
2,510
देवघर बिग ब्रेकिंग देवघर के रोहिणी नहवाडीह रेलवे फाटक के पास बड़ी दुर्घटना , बाल बाल बचे यात्री नावाडीह रेलवे फाटक के ट्रक और जो बाइक में रेल का इंजन की टक्कर देवघर गिरीडीह जाने का मुख्य सड़क पूरी तरह से बाधित जसीडीह से आसनसोल की ओर जा रही थी ट्रेन हालांकि की घटना में कोई हताहत नहीं दो मोटरसाइकिल भी ट्रक के नीचे दबे ट्रक और इंजन क्षतिग्रस्त।
A2Z सभी खबर सभी जिले की
SRIKANT PANDEY DEOGHAR JHARKHAND
21/01/2026
2,516
सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, अंचलाधिकारी ने रखी सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देवघर। जिले के सारठ थाना क्षेत्र में मंगलवार को मां सरस्वती की पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह,अंचलाधिकारी कृष्णचन्द सिंह मुंडा,प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सारठ रंजीत लकड़ा और थाना प्रभारी दीपक शाह समेत शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। अंचलाधिकारी ने बैठक में कहा कि पूजा के दौरान डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पूजा पंडालों में अश्लील गीतों और नृत्य की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी तरह का हंगामा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
A2Z सभी खबर सभी जिले की
SRIKANT PANDEY DEOGHAR JHARKHAND
21/01/2026
2,517
सूचना, देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर में कल दिनांक 21.01.2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने रक्तदान करने हेतु जिलावासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे; जो कि पूर्णतः मिथ्या है। *■ हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें….* इसके अलावे उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें। रक्तदान महादान है, वास्तव में सच यही है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है।
Next page
Back to top button
error:
Content is protected !!
Close
Search for
Close
Log In
Forget?
Remember me
Log In