Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

Bijnor: कक्षा छह की छात्रा के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, FIR के बाद एक गिरफ्तार

26 Jun 2026, 09:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

AddText 06 26 09.12.05करीब दो हफ्ते पहले शादीशुदा युवक और उसके दोस्त ने 13 साल की लड़की को शिकार बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला खुला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

स्योहारा में एक गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने पर घटना के 13 दिन बाद परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि परिजनों के संग आए ग्राम प्रधान को पुलिस ने धमकाया। पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है।

शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने स्योहारा थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि गांव का ही एक शादीशुदा युवक उनकी 13 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर गांव में ही अपने एक दोस्त के घर ले गया। जहां दोनों युवकों ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। फोटो और वीडियो प्रसारित होने पर मामला उजागर हुआ।

आरोप है कि पुलिस ने पहले मामले को दबाने का प्रयास किया। करीब छह घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज हो सकी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस चंडीगढ़ के रवाना हो गई है।

अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर ने बताया,पीड़िता के गांव के ही रहने वाले दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने की विधिक कार्रवाई की जा रही है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच
Sagar09 Sep

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीधी जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!