Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्रेकिंग न्यूज़ कस्तूरबा विद्यालय की 8 छात्राएं दूसरे दिन भी बीमार, अभिभावकों का हंगामा, डीसी ने एक को छोड़ सभी कर्मियों की सेवा की समाप्त

27 Jun 2026, 05:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने का मामला दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार की शाम कथित रूप से दूषित पानी पीने के बाद विद्यालय की छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। बीमार छात्राओं में से लगभग 100 का इलाज भवनाथपुर एवं श्री बंशीधर नगर के अस्पतालों में कराया गया था। इलाज के बाद अधिकांश छात्राओं की स्थिति में सुधार हो गया, लेकिन शनिवार को उन्हीं में से आठ छात्राओं की तबीयत फिर बिगड़ गई, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया।

FB IMG 1782558074365बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने मुख्य ग्रिल तोड़कर परिसर में प्रवेश कर लिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।FB IMG 1782533994698घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पूरे मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में विद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आने पर उपायुक्त ने कड़ा कदम उठाते हुए एक कर्मचारी को छोड़कर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी के सभी कर्मियों की सेवा तत्काल समाप्त करने का आदेश दिया।
प्रशासन ने बताया कि सभी बीमार छात्राओं का इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।FB IMG 1782496993021छात्राओं के बीमार होने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर दूषित पानी को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।FB IMG 1782495509260घटना के बाद विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने अभिभावकों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
Jhalawar24 Oct

नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

खानपुर। मेरा युवा भारत (माय भारत), झालावाड़ के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय खानपुर में ब्लॉक स्तरीय…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa24 Oct

श्री बंशीधर नगर। अनुमंडल अस्पताल श्री बंशीधर नगर ओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन!

ओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन! 216 गर्भवती महिलाओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा जखीरा बरामद,
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Oct

सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा जखीरा बरामद,

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर में मंडी पुलिस के साथ कथित बदसलूकी! मोबाइल छीनने और दरोगा से अभद्रता का आरोप, महिलाओं समेत कई लोग हिरासत में लिए जाने की सूचना
शिक्षक एमएलसी में 100 में से 78 प्रतिशत मतदान, स्नातक एमएलसी के लिए 897 में से 402 मतदाताओं ने डाले वोट; 27 अक्टूबर को आएगा परिणाम
Kheri24 Oct

शिक्षक एमएलसी में 100 में से 78 प्रतिशत मतदान, स्नातक एमएलसी के लिए 897 में से 402 मतदाताओं ने डाले वोट; 27 अक्टूबर को आएगा परिणाम

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी के चुनाव विकासखंड बांकेगंज मुख्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए पंचायत की स्वच्छता समिति ने बनाया प्लास्टिक बैंक…
Basti24 Oct

गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए पंचायत की स्वच्छता समिति ने बनाया प्लास्टिक बैंक…

बस्ती गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत शेखपुरा में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!