Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री बंशीधर नगर: राजा पहाड़ी शिव मंदिर में वित्तीय अनियमितता और अवैध वसूली की उच्चस्तरीय जांच की मांग

29 Jun 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर  नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी ने गढ़वा के उपायुक्त को आवेदन सौंपकर श्री बंशीधर नगर स्थित प्राचीन राजा पहाड़ी शिव मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितता, मेला प्रबंधन में अव्यवस्था तथा श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।FB IMG 1782666353181उपायुक्त को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि राजा पहाड़ी शिव मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रत्येक वर्ष श्रावणी मेला एवं महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर एवं मेले के दौरान प्रवेश, पार्किंग, प्रसाद तथा अन्य सुविधाओं के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल के दौरान भी संबंधित लोगों को इस प्रकार की वसूली नहीं करने के लिए आगाह किया गया था।

विजयालक्ष्मी देवी ने कहा कि उनके नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यकाल में नगर विकास विभाग से राजा पहाड़ी पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पार्क निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी तथा निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन उनके कार्यकाल के बाद स्वीकृत पार्क का निर्माण राजा पहाड़ी पर न कराकर अन्य स्थान पर करा दिया गया, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला प्रतीत होता है।

उन्होंने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि मंदिर की आय-व्यय, दान राशि और मेला प्रबंधन में पारदर्शिता का अभाव है। उनका कहना है कि राजा पहाड़ी शिव मंदिर जिला पर्यटन संवर्धन समिति के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल है, इसलिए इस प्रकार की अनियमितताएं न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाती हैं बल्कि सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका भी पैदा करती हैं।

उन्होंने उपायुक्त से उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जांच दल गठित कर मंदिर की पिछले तीन वर्षों की आय-व्यय, दान राशि, मेला प्रबंधन तथा एक करोड़ रुपये की पार्क योजना में हुए कथित विचलन की विस्तृत जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, मंदिर प्रबंधन समिति के पुनर्गठन, पारदर्शी व्यवस्था लागू करने तथा आय-व्यय का सार्वजनिक लेखा-जोखा जारी करने का अनुरोध किया है।

इस संबंध में उन्होंने अपने आवेदन की प्रतिलिपि पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा अनुमंडल पदाधिकारी को भी प्रेषित की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच
Sagar09 Sep

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीधी जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ખાતે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ દ્વારા પરંપરાગત પિતૃ તર્પણ વિધિ સંપન્ન
Gir Somnath09 Sep

સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ખાતે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ દ્વારા પરંપરાગત પિતૃ તર્પણ વિધિ સંપન્ન

સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ઘાટ ખાતે શ્રાવણ વદ તેરસના પાવન દિવસે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ ના પટેલ જીતુભાઇ કુહાડા…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!