काव्य नाथ शहदेव एवं सुलोचना शहदेव को छात्र क्लब ने किया सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची। छात्र क्लब कला, संस्कृति एवं खेलकूद मंच (यूनिट छात्र क्लब ग्रुप) की ओर से कांके प्रखंड के पतराटोली स्थित बाल संस्कार केंद्र (अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित) में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने की।
समारोह में काव्य नाथ शहदेव (छात्र, जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, डोरंडा) को भजन, कीर्तन, सुंदरकांड एवं हारमोनियम वादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सुलोचना शहदेव को आधुनिक संगीत, देशभक्ति की भावना और बच्चों को संस्कारिक शिक्षा देने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के वरीय संरक्षक अरविंद कुमार शर्मा तथा अवधेश कुमार शर्मा ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि संस्कारिक ज्ञान भी जीवन को सही दिशा देता है। उन्होंने कहा कि सुलोचना शहदेव बच्चों में नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास कर समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा कि बाल संस्कार केंद्र से जुड़े बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए छात्र क्लब हरसंभव सहयोग करेगा और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का समापन भक्तिमय संगीत एवं गायत्री मंत्र के साथ हुआ। समारोह को सफल बनाने में सुरुचि रंजन, दीपक राणा, कमाख्या नाथ शहदेव एवं कृति शहदेव सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV NewsBharatpur jila collector matdan Kendra pahunche
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीधी जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ઘાટ ખાતે શ્રાવણ વદ તેરસના પાવન દિવસે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ ના પટેલ જીતુભાઇ કુહાડા…
पूरी खबर पढ़ें →
₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी का मामला, फरार चल रहा बैंक मैनेजर अमित कुमार गिरफ्तार — करेंसी चेस्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
रानीपुर (मऊ): रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास रानीपुर-खुरहट मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 11 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती-दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग बैरागल निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास लावारिस हालात में मिली अपाची बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।