Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

खबर का असर: कोचिंग सेंटरों के बाद अब बिना मानक चल रहे हॉस्पिटलों पर प्रशासन की नजर, बनेगी सूची — होगी कार्रवाई

30 Jun 2026, 03:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jun 30 2026 02 57 54 PM e1782812282239

ChatGPT Image Jun 30 2026 02 57 54 PM e1782812282239

खबर का असर: कोचिंग सेंटरों के बाद अब बिना मानक चल रहे हॉस्पिटलों पर प्रशासन की नजर, बनेगी सूची — होगी कार्रवाई

लखनऊ अग्निकांड के बाद योगी सरकार सख्त, बेसमेंट और आवासीय परिसरों में संचालित अस्पतालों की जांच की तैयारी तेज

सहारनपुर। लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेश सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अब बिना मानक, बिना अनुमति और नियमों के विपरीत चल रहे कोचिंग सेंटर या अस्पतालों के संचालन पर रोक लगाई जाए।

इसी क्रम में सहारनपुर में भी प्रशासन ने पहले चरण में बिना मानकों के संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों की जांच की थी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई सेंटरों को सील किया गया था। अब प्रशासन की नजर शहर में संचालित हो रहे ऐसे अस्पतालों पर है, जो कथित तौर पर मानकों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रशासन द्वारा ऐसे अस्पतालों की सूची तैयार की जा रही है जो बिना पंजीकरण, आवासीय भवनों में, बेसमेंट में या निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित हो रहे हैं। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि शहर के कुछ क्षेत्रों में बेसमेंट, जो पार्किंग और अन्य उपयोग के लिए निर्धारित होते हैं, वहां भी चिकित्सा गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे स्थानों पर मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही से सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं कई आवासीय परिसरों में अस्पताल संचालन को लेकर स्थानीय लोग भी अब खुलकर सामने आने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि अस्पतालों में आने वाली भीड़, वाहनों की पार्किंग और लगातार आवाजाही के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह अस्पताल संचालकों द्वारा पार्किंग की व्यवस्था अपने परिसर में करने के बजाय सड़कों पर वाहन खड़े कराए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अस्पतालों की जांच कराई जाए और यदि कोई अस्पताल नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अब देखना होगा कि प्रशासन की जांच में कितने अस्पताल मानकों पर खरे उतरते हैं और कितनों पर कार्रवाई की गाज गिरती है। लखनऊ की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच सहारनपुर में भी प्रशासन की यह कार्रवाई आम लोगों की सुरक्षा के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सहारनपुर

🎤 निर्भीक पत्रकारिता | निष्पक्ष खबर | जनता की आवाज़
📞 संपर्क सूत्र: 8217554083

📰 आपकी आवाज़, आपका चैनल — हलचल इंडिया न्यूज़
🔥 सच्ची खबर, सबसे पहले — सिर्फ आपके अपने न्यूज़ प्लेटफॉर्म पर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच
Sagar09 Sep

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीधी जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ्
Chhindwara09 Sep

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ्

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ् गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा विधानसभा अमरवाड़ा की सिंगोड़ी क्षेत्रीय बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!