Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑपरेशन ‘सवेरा’ के तहत सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

02 Jul 2026, 01:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
WhatsApp Image 2026 07 02 at 1.07.30 PM

WhatsApp Image 2026 07 02 at 1.07.30 PM

🚨 ऑपरेशन ‘सवेरा’ के तहत सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

थाना मिर्जापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, नशे के नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी पुलिस

सहारनपुर। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के अंतर्गत थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है।

इसी अभियान के तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा 1 जुलाई 2026 की रात नियमित गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने डाडल उर्फ मोहम्मपुर झाझरा से नौगांव जाने वाले राजवाहे की पटरी पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक के पास से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान अमित उर्फ मोल्ला पुत्र नेताराम, निवासी ग्राम नागलमाफी, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 185/2026 के अंतर्गत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह चरस कहां से लाता था तथा किन लोगों तक इसकी आपूर्ति करता था। पुलिस आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2022 में थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 65/2022 के तहत आबकारी अधिनियम की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामकुमार गौतम, हेड कांस्टेबल गौरव भाटी, कांस्टेबल अमित कुमार तथा आरक्षी केश्वराम शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

सहारनपुर पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन से संबंधित कोई सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखा जा सके।

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सहारनपुर

🎤 निर्भीक पत्रकारिता | निष्पक्ष खबर | जनता की आवाज़
📞 संपर्क सूत्र: 8217554083

📰 आपकी आवाज़, आपका चैनल — वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

🔥 सच्ची खबर, सबसे पहले — सिर्फ आपके अपने न्यूज़ प्लेटफॉर्म पर।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच
Sagar09 Sep

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीधी जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ्
Chhindwara09 Sep

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ्

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ् गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा विधानसभा अमरवाड़ा की सिंगोड़ी क्षेत्रीय बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!