Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

BIG BREAKING: सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर सीज

06 Jul 2026, 01:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
WhatsApp Image 2026 07 06 at 1.05.12 PM

WhatsApp Image 2026 07 06 at 1.05.12 PM

🚨 BIG BREAKING: सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर सीज

फतेहपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, एसएसपी के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ लगातार चल रहा अभियान; संबंधित विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरे एक महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपदभर में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी बेहट एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस ने 5 जुलाई 2026 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने महिंद्रा ट्रैक्टर 585 DI XP Plus (चेसिस नंबर MBNGAANKBSTM01407) को ट्रॉली सहित रोककर जांच की। जांच में ट्रॉली में खनन सामग्री लदी मिली। आवश्यक दस्तावेजों एवं वैधानिक औपचारिकताओं की जांच के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए विस्तृत रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है। अब नियमानुसार खनन विभाग एवं अन्य सक्षम प्राधिकारी आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।

जनपद पुलिस का कहना है कि अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सरकारी राजस्व की भी क्षति होती है। इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार तथा राजस्व लेखपाल शबनम खातून शामिल रहीं, जिन्होंने संयुक्त रूप से कार्रवाई को सफल बनाया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और खनिज नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


🌍 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ – सच के साथ, हर पल आपके साथ!

देश-प्रदेश से लेकर सहारनपुर तक की हर बड़ी और सच्ची खबर सबसे पहले पाने के लिए हलचल इंडिया न्यूज़ से जुड़े रहें।

👉 ब्रेकिंग न्यूज़ | अपराध | राजनीति | प्रशासन | अवैध खनन | जनहित के मुद्दे | वायरल अपडेट

👍 Page Like करें
📲 Follow करें
🔁 खबर को अधिक से अधिक Share करें

📰 आपकी आवाज़, आपका चैनल — वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

💪 आपका एक Follow हमें सच दिखाने की ताकत देता है।
🔥 सच्ची खबर, सबसे पहले — सिर्फ आपके अपने न्यूज़ प्लेटफॉर्म पर।

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर

📞 संपर्क सूत्र: 8217554083
📢 खबर, विज्ञापन, प्रेस विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ्
Chhindwara09 Sep

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ्

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ् गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा विधानसभा अमरवाड़ा की सिंगोड़ी क्षेत्रीय बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
जरहटिया के बच्चों ने क्रिकेट मुकाबले में जमालपुर टीम को दी शिकस्त मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जरहटिया में आज छोटे बच्चों के बीच शानदार क्रिकेट मुकाबला खेला गया
error: Content is protected !!