Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

BIG BREAKING: सहारनपुर पुलिस का अवैध हथियारों पर बड़ा प्रहार, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 315 बोर का तमंचा बरामद

07 Jul 2026, 02:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
WhatsApp Image 2026 07 07 at 2.07.41 PM

WhatsApp Image 2026 07 07 at 2.07.41 PM

🚨 BIG BREAKING: सहारनपुर पुलिस का अवैध हथियारों पर बड़ा प्रहार, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 315 बोर का तमंचा बरामद

बड़गांव थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान नानौता रोड से दबोचा गया आरोपी; आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। जनपद में अपराधियों और अवैध हथियारों के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बड़गांव पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण एवं अवैध शस्त्रों की बिक्री और तस्करी में शामिल अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बड़गांव श्री नरेन्द्र भडाना के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने नानौता रोड से ग्राम दल्हेड़ी जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम उर्फ कल्लू पुत्र सलीम निवासी ग्राम दल्हेड़ी, थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना बड़गांव में मु0अ0सं0 170/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि अवैध तमंचा उसने कहां से प्राप्त किया और उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी किसी बड़े आपराधिक गिरोह या अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से तो जुड़ा नहीं है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध हथियार रखने, तस्करी करने या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष श्री नरेन्द्र भडाना, उपनिरीक्षक श्री सतीश चंद, कांस्टेबल निकेत शर्मा तथा होमगार्ड सतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता और सक्रियता के चलते आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, संदिग्ध गतिविधि या किसी आपराधिक तत्व की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


🌍वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ – सच के साथ, हर पल आपके साथ!

देश-प्रदेश से लेकर सहारनपुर तक की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर सबसे पहले पाने के लिए हलचल इंडिया न्यूज़ से जुड़े रहें।

👉 ब्रेकिंग न्यूज़ | अपराध | पुलिस | प्रशासन | जनहित | ताज़ा अपडेट

👍 Page Like करें
📲 Follow करें
🔁 खबर को अधिक से अधिक Share करें

📰 आपकी आवाज़, आपका चैनल — वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सहारनपुर

📞 संपर्क सूत्र: 8217554083
📢 खबर, विज्ञापन, प्रेस विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगामी पितृपक्ष मेला के मद्देनजर आज जिला परिषद गया में कृषि मंत्री बिहार सरकार विजय कुमार सिन्हा एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई l
गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजा कांठ: भव्य प्रभात फेरी के बाद वैश्य बिश्नोई शिव मंदिर में विधि-विधान से विराजमान हुए श्री गणेश, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
error: Content is protected !!