बालको रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत , बाइक चला रहा युवक गंभीर……
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कोरबा:- जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित डेंगूनाला पुल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोयले से लदे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवतियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक युवतियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

छत्तीसगढ़ में 15 दिनों का अवकाश घोषित रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।