मिशन शक्ति अभियान के तहत घिवही-केवाल में जनचौपाल, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार, 19 जुलाई 2026 को थाना विंढमगंज पुलिस ने ग्राम घिवही-केवाल में जनचौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
जनचौपाल के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं जनहितकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें 112 (आपातकालीन पुलिस सहायता), 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस), 108 (आपातकालीन एम्बुलेंस), 182 (रेलवे हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) के उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा अन्य आपातकालीन स्थिति में बिना किसी संकोच के संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त करें। इस दौरान महिलाओं के बीच जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, महिला आरक्षी सपना मौर्या एवं रिजर्व महिला आरक्षी साक्षी सिंह सहित थाना विंढमगंज पुलिस की टीम उपस्थित रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।