Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

निःशुल्क मेडीकल कैम्प का सफल आयोजन, 200 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

20 Jul 2026, 11:31 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260719 WA0020

IMG 20260719 WA0021

IMG 20260719 WA0023
आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को Life Line Clinic, रॉयल अपार्टमेंट, निकट तकिया पार्क चौराहा, प्रेमनगर, कानपुर में एक निःशुल्क मेडीकल कैम्प का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. एस.के. त्रिपाठी (छाती रोग एवं जनरल फिजिशियन), डॉ. शिवांक त्रिपाठी (हड्डी, जोड़ एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. एम. ए. नक़वी (न्यूरो एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएँ प्रदान करते हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
इस मेडिकल कैम्प में 200 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया। वहीं 122 लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जाँचें निःशुल्क की गईं। शिविर में बी.पी., शुगर, आँखों सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को उचित चिकित्सकीय सलाह भी दी गई।
इस अवसर पर एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन द्वारा भी शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।
Life Line Clinic के संयोजक मोहम्मद कैफ मिराज ने शिविर में पधारे सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं मरीजों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा के उद्देश्य से भविष्य में भी लाइफ लाइन क्लीनिक द्वारा ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क मेडिकल कैम्प समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। जो लोग आर्थिक कारणों से समय पर स्वास्थ्य जाँच नहीं करा पाते या विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार नहीं ले पाते, उनके लिए ऐसे शिविर एक सुनहरा अवसर साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और लाइफ लाइन क्लीनिक द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। श्री हाशमी ने संयोजक मोहम्मद कैफ मिराज को बधाई देते हुए कहा कि युवा अवस्था में समाज और मानवता की सेवा के प्रति उनकी सोच प्रेरणादायक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित और मानव सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।
Mahrajganj12 Sep

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान
Hathras12 Sep

NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान

हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’
Moradabad11 Sep

कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’

शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित
Moradabad11 Sep

कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित

कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj11 Sep

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!