दुद्धी: जाबर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_कोतवाली क्षेत्र के जाबर पेट्रोल पंप के समीप एनएच-39 पर सोमवार अपराह्न करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, बोम गांव निवासी दिवाकर पुत्र नन्दू उम्र 23 वर्ष अपने ससुराल खजुरी दुद्धी से बाइक द्वारा घर बोम वापस लौट रहा था। जैसे ही वह जाबर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने उसे सीधी टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिवाकर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक वाहन लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दिवाकर की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज जारी है।
सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बाइक सवारों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-39 पर जाबर पेट्रोल पंप के पास आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर लगवाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।