तलवार से हुए जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बाँकेगंज /लखीमपुर खीरी। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार भी बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुकरा–सुनहरा भूड़ रोड स्थित बुधरपुर तिराहे के पास से आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त जरनैल सिंह पुत्र सेवा सिंह, निवासी ग्राम बरौछा, थाना मैलानी, जनपद लखीमपुर खीरी, के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवलीश कुमार, कांस्टेबल अंकित चौहान एवं कांस्टेबल शुभम सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।