भविष्य सुरक्षित रखना है तो भूजल बचाना होगा”
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बलिया। जल संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक बनाने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालय अमृतपाली, बलिया में भूजल सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों को भूजल के महत्व, जल संकट के बढ़ते खतरे तथा जल संरक्षण के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए तथा पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से “जल है तो कल है” और “भूजल बचाओ, भविष्य बचाओ” का संदेश दिया। शिक्षकों ने बच्चों को वर्षा जल संचयन, अनावश्यक जल बर्बादी रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने कहा कि भूजल का लगातार घटता स्तर चिंता का विषय है। यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रति गंभीर प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर और आसपास जल बचाने की आदत विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने, भूजल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।