Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंधविश्वास बना खूनी खेल जादू टोना के शक पर बाबा की कुल्हाड़ी से हत्या

24 Jul 2026, 07:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

Screenshot 20260724 130202मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के चंदौरा गांव में जादू-टोने के शक में झाड़-फूंक करने आए बाबा राज बहोर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने अंधविश्वास से जुड़ी हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, मामले की जांच चल रही है.

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज: मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में अंधविश्वास से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां जादू-टोना करने के शक में एक झाड़-फूंक करने वाले बाबा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बीमार बेटी के इलाज के लिए बुलाया था बाबा, शक हुआ तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

बता दें, यह मामला शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव का है. जानकारी के अनुसार, चंदौरा निवासी बुद्धसेन की बेटी बीमार थी. बेटी के इलाज के लिए वह सीधी निवासी बाबा राज बहोर को झाड़-फूंक करने के लिए अपने घर लेकर आया था. बाबा बीमारी ठीक करने के लिए परंपरागत तरीके से उपचार कर रहा था.

बाबा पर कुल्हाड़ी से हमला

सी दौरान बुद्धसेन के भाई भीमसेन को शक हुआ कि बाबा जादू-टोना कर रहा है. उसे लगा कि परिवार में हो रही परेशानियों के पीछे बाबा का हाथ है. इसी शक और गुस्से में भीमसेन ने बाबा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. शहडोल पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आरोपी भीमसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

क्या था हत्या के पीछे का कारण

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और हत्या के पीछे की पूरी वजह का पता लगाया जा रहा है. गौरतलब है कि शहडोल जिले में अंधविश्वास के कारण हत्या का यह पहला मामला नहीं है. कुछ दिन पहले ही जयसिंहनगर क्षेत्र में भी जादू-टोने के शक में दो भाइयों ने अपनी रिश्तेदार बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी थी.पुलिस और प्रशासन लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी बीमारी या परेशानी के चलते अंधविश्वास का सहारा मत लें. उसके बजाय डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली:नवानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी सूने मकान में सेंध लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश।
Singrauli27 Sep

सिंगरौली:नवानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी सूने मकान में सेंध लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

सिंगरौली:नवानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी सूने मकान में सेंध लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश। अपराध पंजीबद्ध होने के…

पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।
Dhanbad27 Sep

धनबाद जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

धनबाद : एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्थानांतरित अधिकारियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम पंचायतों की समस्याओं को लेकर प्रधानों ने सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र
Siddharthnagar26 Sep

ग्राम पंचायतों की समस्याओं को लेकर प्रधानों ने सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र

सिद्धार्थनगर ग्राम पंचायतों की समस्याओं को लेकर प्रधानों ने सीएम के नाम संबोधित मांग पत्र सीडीओको सौंपा। ज्ञापन…

पूरी खबर पढ़ें →
बजे सदस्यता लें डुमरियागंज के सुभाष नगर में रास्ते पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

बजे सदस्यता लें डुमरियागंज के सुभाष नगर में रास्ते पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 सुभाष नगर में मंडी समिति की बाउंड्री के अंदर का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!