चलो लखनऊ! लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए 27 जुलाई को अपनी जनता पार्टी का विशाल प्रदर्शन”
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विशेष संवाददाता | लखनऊ
अपनी जनता पार्टी – उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी के नेतृत्व में प्रदेशभर के युवाओं, महिलाओं, छात्रों एवं सामाजिक न्याय के समर्थकों का विशाल जनसमूह 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज में एकत्र होगा। इस विशाल प्रदर्शन का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान, शिक्षा, समान अवसर एवं सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए जनआवाज़ को बुलंद करना है।
पार्टी द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि वर्तमान समय में युवाओं के भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा के अधिकार तथा संविधान द्वारा प्रदत्त समान अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का एकजुट होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह लोकतांत्रिक जनआंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, युवा, महिलाएँ, छात्र एवं आम नागरिक भाग लेंगे। पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, शिक्षा, सामाजिक न्याय और समान अधिकारों की रक्षा के लिए जनभागीदारी का अभियान है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित, किसान, मजदूर, युवा और छात्र सभी की आवाज़ को मजबूती देने के लिए यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु एकजुट होकर लखनऊ पहुँचें और इस ऐतिहासिक जनआंदोलन का हिस्सा बनें।
कार्यक्रम विवरण
आयोजक: अपनी जनता पार्टी – उत्तर प्रदेश इकाई
नेतृत्व: कोरी सुभाष चन्द्र लहरी, प्रदेश अध्यक्ष
कार्यक्रम: युवाओं, महिलाओं एवं छात्रों के सम्मान में विशाल प्रदर्शन
दिनांक: 27 जुलाई 2026 (सोमवार)
समय: प्रातः 10:00 बजे से
स्थान: हज़रतगंज, लखनऊ
जय संविधान! • जय भारत! • जय सम्राट अशोक!

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।