रफी की अमर आवाज़ को संगीतांजलि, 31 जुलाई को सजेगी ‘एक शाम मोहम्मद रफी के नाम’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


झालावाड़ 25 जुलाई। संगीत मंच परिवार संस्थान, झालावाड़ द्वारा महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर 31 जुलाई 2026 को संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम “एक शाम मोहम्मद रफी के नाम” का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष सिंगर असलम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि , कार्यक्रम का आयोजन होटल गीतांजलि, आनंदधाम, किला रोड, झालावाड़ में सायं 7:30 बजे से होगा।
संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रफी साहब की मधुर स्मृतियों को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के गायक-गायिकाएं मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
संस्थान ने जिले के सभी संगीत प्रेमियों, कलाकारों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रफी साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि देने तथा आयोजन को यादगार बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह संध्या संगीत प्रेमियों के लिए रफी साहब की अमर गायकी को पुनः जीवंत करने का विशेष अवसर होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।