पुराने यमुना पुल में मरम्मतीकरण के कार्य ने पकड़ा जोर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पुराने यमुना पुल मे एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का किया काम शुरू 2 सप्ताह बदलने में लगेगा समय
कालपी जालौन
कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 56 वर्ष पुराने यमुना पुल की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुल पर बेयरिंग बदलने सहित प्रमुख तकनीकी कार्य पूरे होने के बाद अब चार एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी का कहना है कि शेष कार्य पूरा होने में करीब 15 दिन का समय लगेगा।
मरम्मत कार्य करा रही सैन फील्ड इंडिया लिमिटेड, भोपाल के एजीएम संजोग गोटीबाल ने बताया कि पुल पर कुल चार एक्सपेंशन ज्वाइंट लगाए जाने हैं। इनमें दो कालपी की ओर और दो कानपुर देहात के चौरा की ओर स्थापित किए जाएंगे। फिलहाल कालपी की तरफ आधे पुल पर पुराने एक्सपेंशन ज्वाइंट निकालकर निर्धारित गहराई तक खुदाई की जा रही है। इसके बाद नए ज्वाइंट फिट कर उन्हें सीमेंट-कंक्रीट से मजबूती के साथ जाम किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कंक्रीट को पूरी तरह से सुदृढ़ होने में कम से कम सात दिन का समय लगेगा। इस अवधि में चार दिनों तक नियमित रूप से पानी डालकर क्योरिंग (तराई) की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनी रहे और ज्वाइंट लंबे समय तक सुरक्षित ढंग से कार्य कर सकें एजीएम संजोग गोटीबाल के अनुसार चारों एक्सपेंशन ज्वाइंट लगाने और शेष तकनीकी कार्यों को पूरा करने में लगभग 15 दिन का समय लगेगा। कार्य पूर्ण होने के बाद पुल का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा, जिसके उपरांत यातायात संचालन को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निर्माण जेंसी का दावा है कि मरम्मत कार्य के मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है, जिससे पुल की सुरक्षा और उपयोगिता लंबे समय तक बनी रहेगी।
जिला संवाददाता
सीपेन्द्र सिंह जालौन की कलम से
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।