खारड़ा बांध श्री राम कुटिया आश्रम पर गुरुपूर्णिमा उत्सव 28-29 जुलाई कोः पहले दिन होंगे सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या, अगले दिन होगा गुरु पूजन।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खारड़ा बांध श्री राम कुटिया आश्रम पर गुरुपूर्णिमा उत्सव 28-29 जुलाई कोः पहले दिन होंगे सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या, अगले दिन होगा गुरु पूजन।
रोहट के खारड़ा बांध श्री राम कुटिया स्थित राम दरबार आश्रम में 28 और 29 जुलाई 2026 को दो दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
आयोजन समिति ने बताया-महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को श्री राम कुटिया आश्रम में एक बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान आसपास के गांवों के कई धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
श्री श्री 1008 श्री श्रवण दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के पहले दिन, 28 जुलाई को शाम चार बजे सुंदरकांड पाठ होगा। इसके बाद रात 9 बजे से ‘एक शाम गुरुदेव के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन मंडलियां प्रस्ततियां देंगी।दूसरे दिन, 29 जुलाई 2026 को सुबह श्री श्रवण दास महाराज की अगुवाई में गुरु पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही महाप्रसादी का आयोजन होगा, जो दिन भर चलेगा। गुरु पूजन और महाप्रसादी के बाद शाम को आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
गुरु भक्त इन तैयारियों में जुटे हुए हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।