बुंदेलखंड की माटी की शान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ का भव्य स्वागत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सागर तथा आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कु. क्रांति गौड़ के सागर आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कु. क्रांति गौड़ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मीला डावर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कु. क्रांति गौड़ ने कहा कि उनकी सफलता का सफर अनेक संघर्षों से होकर गुजरा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 तक उन्हें कई बार एक समय का भोजन भी बड़ी कठिनाई से मिल पाता था। उनके माता-पिता ने उनकी क्रिकेट प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए अपने गहने तक बेच दिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता के त्याग, आशीर्वाद और अपनी निरंतर कड़ी मेहनत के बल पर ही वे आज इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।