मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा का सुदृढ़ कवच उपलब्ध कराने हेतु उच्च शिक्षा विभाग एवं पंजाब नेशनल बैंक के मध्य एक MoU पर हस्ताक्षर भी किए गए।
शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध ‘नया उत्तर प्रदेश’ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बना रहा है।