दतिया उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान मामा ने गाया गाना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग अंदाज देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान मंच से दिए गए उनके बयान और एक भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सभा के दौरान भीड़ में मौजूद एक समर्थक ने आई लव यू, मामा कहकर आवाज लगाई। इस पर शिवराज सिंह चौहान मुस्कुराए और जवाब देते हुए कहा, आई लव यू टू… बहुत दिनों से आपकी याद आ रही थी, तुमसे मिलने को दिल करता है रे बाबा। इसके बाद उन्होंने मंच से जनता की ओर फ्लाइंग किस भी उछाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने दतिया की जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा के दौरान चौहान ने प्रदेश में सड़क, बिजली, सिंचाई, शिक्षा और विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य किए हैं और विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।