गुरू पूर्णिमा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, व्यवस्था का पुलिस अधीक्षक ने किया बागेश्वर धाम का निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बागेश्वर धाम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बागेश्वर धाम परिसर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया है। आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है,उन्होंने बताया कि प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पुलिस सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। महोत्सव के दौरान छतरपुर सहित आसपास के अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बागेश्वर धाम में तैनात किया गया है, ताकि यातायात, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन सुचारु रूप से संचालित हो सके,निरीक्षण के दौरान बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सदस्य निशांत नायक एवं नितेंद्र चौबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर एएसपी आदित्य पटले, खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल, बमीठा टीआई बाल्मिक चौबे, निरीक्षक संदीप दीक्षित, यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत, उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, बागेश्वर धाम चौकी प्रभारी श्रीकांत पाठक, आरक्षक रवि सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।