सिर्फ 5 दिन का मौका संपत्ति कर जमा करने पर 5%छूट पाने का
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


5 दिन का मौका, 31 जुलाई तक संपत्ति कर जमा करें, पाएं 5 प्रतिशत अग्रिम छूट, नगर निगम की अपील—अंतिम समय का इंतजार न करें, अभी जमा करें, कर
कटनी। नगर पालिक निगम कटनी ने शहर के सभी संपत्ति करदाताओं से अपील की है कि वे 31 जुलाई 2026 तक अपना संपत्ति कर जमा कर शासन द्वारा प्रदान की जा रही 5 प्रतिशत अग्रिम छूट का लाभ अवश्य उठाएं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस विशेष सुविधा का लाभ लेने के लिए अब केवल 5 दिन ही शेष हैं, इसलिए नागरिक समय रहते कर जमा कर आर्थिक बचत का लाभ प्राप्त करें। राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि समय पर संपत्ति कर जमा करने से जहां करदाताओं को प्रत्यक्ष रूप से 5 प्रतिशत की अग्रिम छूट का लाभ मिलेगा, वहीं नगर के विकास कार्यों को गति देने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। अंतिम तिथि 31 जुलाई के बाद यह विशेष छूट स्वतः समाप्त हो जाएगी।
निगम कार्यालय से लेकर जोन कार्यालयों तक भुगतान की सुविधा
राजस्व अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देशन में करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालयों में संपत्ति कर जमा करने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वार्डवार गठित राजस्व वसूली दल घर-घर पहुंचकर नागरिकों को छूट की जानकारी देने के साथ मौके पर ही पीओएस मशीन से कर जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं।
अंतिम दिनों की भीड़ से बचें, अभी उठाएं लाभ
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि तक प्रतीक्षा करने के बजाय समय रहते संपत्ति कर जमा करें और शासन द्वारा दी जा रही 5 प्रतिशत अग्रिम छूट का अधिकतम लाभ उठाते हुए नगर के विकास में सहभागी बनें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।