Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राज्यपाल ने कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा।

29 Jul 2026, 10:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260729 WA0003 1

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर मेला कंट्रोल रूम में स्थापित अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से प्राप्त की।

राज्यपाल ने कहा कि कांवड़ मेले में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार होने वाली वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्व तैयारी के साथ सुनिश्चित की जाएं तथा आवश्यकता के अनुसार संसाधनों और मानवबल की तैनाती की जाए।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष के कांवड़ मेले के अनुभवों से सीख लेकर इस बार व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाया जाए। उन्होंने स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताते हुए उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने मेले में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देते हुए मशीनयुक्त स्वीपिंग मशीनों के प्रभावी संचालन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में तैनात सभी कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में समुचित ब्रीफिंग दी जाए, जिससे किसी भी परिस्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित करने की भी बात कही, ताकि उनका मनोबल बढ़े और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहन मिले।

राज्यपाल ने कांवड़ मेले के सुचारु संचालन के लिए उपलब्ध आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का अधिकतम उपयोग करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि निगरानी, भीड़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन में एआई तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने राज्यपाल को कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों, आने-जाने वाले रूट, संवेदनशील स्थलों, भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही सतत निगरानी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न विभागों के मध्य स्थापित समन्वय की विस्तृत जानकारी दी।

इसके उपरांत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मां गंगा की आरती में शामिल हुए और पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से कांवड़ यात्रा के सकुशल, सुरक्षित एवं सफल संचालन प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की भी कामना की।
इस अवसर पर ,नगर आयुक्त नंदन कुमार, एसपी संचार विपिन कुमार, एसपी ट्रैफिक निशा यादव,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,अपर कुंभमेलाधियारी दयानंद सरस्वती,सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी,उप जिलाधिकारी योगेश कुमार,सहित मेला प्रशासन, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी,सीओ ट्रैफिक बीपेंदर कुमार,पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!