Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

फुलवार के दो विद्यालयों में शिक्षकों का गंभीर संकट, बच्चों की शिक्षा पर मंडराया खतरा

01 Aug 2026, 07:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260801 195457

विंढमगंज/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत फुलवार स्थित जूनियर हाईस्कूल फुलवार एवं प्राथमिक विद्यालय सुइचट्टन में शिक्षकों की भारी कमी के चलते शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में दोनों विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, जिससे करीब 220 छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और बेसिक शिक्षा अधिकारी को दोनों विद्यालयों में शीघ्र शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम की इस त्वरित कार्रवाई से अभिभावकों और ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सामान्य होगी।IMG 20260801 WA00351
प्राप्त जानकारी के अनुसार जूनियर हाईस्कूल फुलवार में लगभग 100 छात्र-छात्राओं का नामांकन है, लेकिन विद्यालय का संचालन केवल अनुदेशकों के भरोसे किया जा रहा है। वहीं प्राथमिक विद्यालय सुइचट्टन में करीब 120 विद्यार्थियों का नामांकन होने के बावजूद पूरे विद्यालय की जिम्मेदारी मात्र एक अध्यापिका के कंधों पर है। ऐसे में सभी कक्षाओं का प्रभावी संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना लगभग असंभव हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र और समाज के विकास की आधारशिला होती है। यदि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा ही प्रभावित होगी तो आगे चलकर उनकी उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि दोनों विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुरूप नियमित शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा त्वरित संज्ञान लेने की सराहना करते हुए कहा कि यदि शीघ्र शिक्षक तैनात कर दिए जाते हैं तो बच्चों की पढ़ाई फिर से सुचारु रूप से शुरू हो सकेगी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश यादव, पप्पू यादव, अशोक श्रीवास्तव, अनूप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पैकोलिया में नशे का काला कारोबार: पुलिस की कथित सरपरस्ती और संलिप्तता पर उठे तीखे सवाल
Basti11 Sep

पैकोलिया में नशे का काला कारोबार: पुलिस की कथित सरपरस्ती और संलिप्तता पर उठे तीखे सवाल

पैकोलिया में नशे के अवैध कारोबार परवान पर: पुलिस की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल, बड़े तस्कर…

पूरी खबर पढ़ें →
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धमोरा के पास बुधवार की सुबह मिला था खडौवा के यूव्क का शव गला दबा क र की गई थी संविदाकर्मी की हत्या
Basti11 Sep

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धमोरा के पास बुधवार की सुबह मिला था खडौवा के यूव्क का शव गला दबा क र की गई थी संविदाकर्मी की हत्या

नगर बाज़ार (बस्ती) नगर क्षेत्र के खडोवा निवासी संविदाकर्मी यशवंत कुमार (26) की गला दबा क्र हत्या की…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: DIG संजीव त्यागी ने बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक, बोले- डरें नहीं, हेल्पलाइन 1090, 112 और 1930 है आपका हथियार
Basti11 Sep

बस्ती: DIG संजीव त्यागी ने बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक, बोले- डरें नहीं, हेल्पलाइन 1090, 112 और 1930 है आपका हथियार

जनपद बस्ती, 10 सितंबर 2026। मिशन शक्ति फेज-5.0 (II) और साइबर जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कोतवाली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!