महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जागरूकता रैलचित्तौड़गढ़। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर राजस्थान पुलिस के “महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय पर जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से आईपीएस श्रीमती उषा यादव, कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, विभिन्न थाना पुलिस, साइबर थाना, यातायात पुलिस एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली कलेक्ट्रेट से सुभाष चौक, ओछड़ी दरवाजा, गांधीनगर, प्राइवेट बस स्टैंड, नई पुलिया, शास्त्री नगर चौराहा होते हुए पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन पहुंची।
इस दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन एवं महिलाओं के सम्मान से संबंधित संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
रैली के बाद सामुदायिक भवन में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, आपातकालीन सहायता सेवाओं एवं महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी।
आईपीएस श्रीमती उषा यादव ने विद्यार्थियों से महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाड़ी रानी महिला बटालियन सीमा भारती, वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह, साइबर थाना प्रभारी मनीष शर्मा सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगर ऊंटारी थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।