जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने निकाली पदयात्रा,
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बेलहरी ब्लांक मुख्यालय तक जाने वाली सड़क की जर्जर हालत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बार – बार की शिकायत के बाद भी सड़क ठीक करने को लेकर कोई कदम प्रशासन की ओर से नहीं उठाया गया तो शनिवार को स्थानीय लोगों ने आवाज बुलंद की।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य निलकू भाई रौशन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय सोनवानी तक पदयात्रा निकालकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बेलहरी की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत मनोज कुमार गुप्ता को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाली सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों, विद्यार्थियों तथा मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इसी मार्ग से ब्लॉक मुख्यालय के अलावा विद्यालय, प्रसव केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पशु चिकित्सालय तक लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत कराकर जानलेवा गड्ढों को भरवाया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता के सहयोग से बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस दौरान मनोज ठाकुर, सुरेश कन्नौजिया, नित्या सैनी, राहुल पासवान, अजय गुप्ता, राकेश मिश्रा, रेखा, नीता, पूनम, सुशीला, गोगी उपाध्याय, वेंकटेश मिश्र, विक्की गुप्ता,शाहबुद्दीन, सुनील यादव, मनोज श्रीवास्तव
सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगर ऊंटारी थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।