हरिद्वार से लौट रहे युवक की बस में संदिग्ध हालात में मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डुमरियागंज हरिद्वार से घर लौट रहे एक युवक की रोडवेज बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। शुक्रवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी चाफा वार्ड अशोक नगर लोनिया डीह निवासी रविंद्र उर्फ बब्बू चौहान (40) पुत्र बाकेलाल चौहान करीब 10 दिन पहले रोज़गार के सिलसिले में हरिद्वार गए थे। वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद इलाज कराने के बाद वह घर लौट रहे थे।
बताया जाता है कि गुरुवार को गोंडा पहुंचने के बाद उन्होंने उतरौला के लिए रोडवेज बस पकड़ी। उतरौला बस स्टैंड पहुंचते ही वह बस में ही बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों और बस स्टाफ की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर परिजन उतरौला पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेज दिया। गुरुवार रात करीब 10 बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, सभासद जुग्गीलाल चौहान सहित कई लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि घटना बलरामपुर जनपद के उतरौला क्षेत्र की है और वहां की पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगर ऊंटारी थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।