बारिश की बेरुखी से पीले पड़ने लगे धान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील क्षेत्र में बारिश की कमी अब धान की फसल पर साफ दिखाई देने लगी है। खेतों में नमी खत्म होने से धान के पौधे पीले पड़ रहे हैं और कई जगह खेतों में दरारें भी पड़ गई हैं।

किसान यूरिया छिड़काव के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
इस बार मानसून की अनियमितता ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोपाई के समय बारिश में देरी हुई और अब पिछले चार दिनों से वर्षा न होने के कारण धान की फसल प्रभावित होने लगी है। जून से अब तक जिले में 557.4 मिमी के सापेक्ष केवल 346.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 38 प्रतिशत कम है।
बारिश न होने से खेतों की नमी समाप्त हो रही है। धान के पौधे पीले पड़ने लगे हैं और कई खेतों में दरारें दिखाई दे रही हैं। इस समय धान की फसल में यूरिया डालना जरूरी है, लेकिन पर्याप्त नमी के बिना यूरिया का छिड़काव प्रभावी नहीं हो सकता।
संपन्न किसान निजी संसाधनों से सिंचाई कर रहे हैं, जबकि अधिकांश किसान बारिश की आस लगाए बैठे हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के विज्ञानी डॉ. मार्कण्डेय सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि यदि संभव हो तो हल्की सिंचाई करके खेतों में नमी बनाए रखें, तभी यूरिया का छिड़काव लाभकारी होगा।
वहीं जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय ने बताया कि फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यदि सूखे जैसी स्थिति बनती है तो किसानों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सुधीर पाठक, हरे कृष्ण पाण्डेय, फूलचंद यादव और सूर्य प्रकाश सिंह सहित कई किसानों ने चिंता जताई कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो धान के उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगर ऊंटारी थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।