Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बशीर बद्र की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं काव्यांजलि गोष्ठी आयोजित

02 Aug 2026, 07:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

झालावाड़, 2 अगस्त। अंजुमन तरक़्क़ी-ए-उर्दू, झालावाड़ (राजस्थान) के तत्वावधान में उर्दू साहित्य के युगप्रवर्तक, प्रख्यात एवं लोकप्रिय शायर स्वर्गीय बशीर बद्र की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं काव्यांजलि गोष्ठी का आयोजन नुसरत साहब की कोठी, सुभाष कॉलोनी, झालावाड़ में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कबीर साहित्यकार श्री राकेश कुमार नैयर ने की। मुख्य अतिथि श्री सुरेश चंद्र निगम, अध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झालावाड़ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. हमीद अहमद तथा इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. इक़बाल फ़ातिमा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन अंजुमन तरक़्क़ी-ए-उर्दू, झालावाड़ के अध्यक्ष डॉ. फहीमुद्दीन टोंकी ने किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बशीर बद्र ने अपनी सहज, संवेदनशील और जनभाषा से जुड़ी शायरी के माध्यम से उर्दू साहित्य को नई दिशा प्रदान की। उनकी ग़ज़लों ने भाषा और साहित्य की सीमाओं को पार कर देश-विदेश के पाठकों के दिलों में स्थायी स्थान बनाया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री राकेश कुमार नेयर ने बशीर बद्र को भारतीय सांस्कृतिक समन्वय और गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतिनिधि शायर बताया। मुख्य अतिथि श्री सुरेश चंद्र निगम ने कहा कि बशीर बद्र की शायरी मानवीय संवेदनाओं, प्रेम, करुणा और जीवन-दर्शन की अद्भुत अभिव्यक्ति है। प्रो. हमीद अहमद एवं डॉ. इक़बाल फ़ातिमा ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
काव्य गोष्ठी में श्री धनीराम समर्थ, श्री कृष्ण सिंह खड़ा, श्री चेतन शर्मा, श्री तुलसीराम तुलसी, श्री भवानी शंकर वर्मा, श्री दानिश अहमद, श्री गर्वित विजय, श्री राम हेतार, श्री शामी अहमद( पिडावा), श्री सचिन, श्री शैलेन्द्र जैन,गुनगुना, श्री जगदीश सोनी तथा श्री हरिश्चंद्र शर्मा कवित्री आफरीन नाज सना फातिमा साहब सहित अनेक कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर स्वर्गीय बशीर बद्र को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में अंजुमन तरक़्क़ी-ए-उर्दू के सचिव श्री यूनुस खान की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं का सफल संचालन एवं समन्वय कवयित्री आसमा बहार ने किया।
अंत में कवयित्री समा बाहर ने सभी अतिथियों, कवियों, साहित्यकारों एवं उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बशीर बद्र की साहित्यिक विरासत सदैव नई पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर तथा स्वर्गीय बशीर बद्र को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

नगर ऊंटारी थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

नगर ऊंटारी थाना ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!