छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने विगत 5 वर्षों कि भांति इस बार भी मिल रोड गोला में लगाया सावन मेला सहायता केन्द्र।

छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता
विगत वर्षों कि भांति छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ नगर में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल (डॉ प्रवीन भाई तोगड़िया) की जिला एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा सावन मेला 2026 सहायता केन्द्र नगर की मिल रोड पर निकट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने लगाया गया। जिलाध्यक्ष राकेश कन्नौजिया एवं राष्ट्रिय बजरंग दल नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने फीता काटकर सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया। नगर अध्यक्ष ने बताया कि सावन माह में लाखों की संख्या में दूर दराज क्षेत्र से शिव भक्त कांवर लेकर छोटी काशी आते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं ।
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल बाहर से आएं हुए श्रद्धालुओं के सहायतार्थ ये कैंप हर वर्ष लगता है जिसमें भक्तों को जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता एवं अन्य सहायता भी उपलब्ध करवाई जाती है श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की निशुल्क व्यवस्था है। आज दिनांक 3 अगस्त 2026 को सावन के पहले सोमवार को इस सहायता केन्द्र का उद्घाटन हुआ हुआ है आने वाले सभी सोमवार को कांवरियों पर पुष्पवर्षा एवं तीसरे सोमवार को मीठे जल की भी व्यवस्था की जाएगी और चौथे सोमवर को सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भंडारे की व्यवस्था का प्रयोजन भी है।
आज जिला कार्यकारिणी एवं नगर कार्यकारिणी की तमाम कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राकेश कन्नौजिया, नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल गोला प्रमोद गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, कपिल सूर्यवंशी, रोहित राठौर, लवलेश राठौर, प्रशांत श्रीवास्तव, रविन्द्र विश्वकर्मा, चंचल कश्यप, राहुल शुक्ला अंकित, अनूप वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल सावन माह में छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ में पधारने वाली सभी शिव भक्तों का हार्दिक वंदन व अभिनंदन करता है एवं सभी कांवर लाने भक्तों से निवेदन करता है कि वह एक ट्रैक्टर में दो ट्रालियां जोड़कर न चले इससे पहले कई दुर्घटनाएं हो चुकी है डीजे की ऊंचाई वाहन पर ज्यादा न रखे और ज्यादा तेज ध्वनि में डीजे न बजाए प्रतिबंधित अस्त्र शस्त्र साथ में न लाएं और नगर की कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन का सहयोग करें अपने वाहन नगर में पहले से निर्धारित की गई पार्किंग में खड़े करें अपनी और अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें अपने प्रियजनों का मेले में खास ध्यान रखें।खाने पीने का सामन उस दुकानदार का परिचय पत्र जो दुकान पर लगा हो उसे देखकर खरीदे।
गोला कोतवाली प्रशासन से विशेष अनुरोध है कि नगर की मिल रोड एवं अन्य जगह लगाए गए बाइक, कार स्टैंड जिन पर शरारती तत्वों द्वारा अवैध वसूली की जाती है उन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






