मनासा के लाल ने किया कमाल – देश सेवा के लिए चयनित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



मनासा | पाटीदार समाज मनासा के अध्यक्ष श्री राकेश जी पाटीदार (डी.के. मार्ट) के सुपुत्र कृष्णा पाटीदार ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।
हमें बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि कृष्णा पाटीदार ने UPSC CAPF (Assistant Commandant) 2025 की अंतिम चयन सूची में अखिल भारतीय स्तर पर 164वीं रैंक (All India Rank – 164) प्राप्त कर असाधारण सफलता हासिल की है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न केवल पाटीदार परिवार बल्कि पूरे मनासा क्षेत्र एवं पाटीदार समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कृष्णा बचपन से ही मेधावी और अनुशासित रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और माता-पिता के संस्कारों ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में चयन होना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र की सीधी सेवा का अवसर है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे राष्ट्र सेवा के इस गौरवपूर्ण दायित्व का निष्ठा, साहस और ईमानदारी से निर्वहन करें और यूं ही मनासा का नाम पूरे देश में रोशन करते रहें।
समस्त पाटीदार समाज, मनासा क्षेत्रवासियों और इष्ट मित्रों की ओर से कृष्णा पाटीदार और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। 💐🇮🇳
जय हिंद!
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
अगाध श्रद्धा और अटूट भक्ति का दिखेगा अनोखा संगम: झकनावदा से नलखेड़ा तक गूंजेगा माँ बगलामुखी और बाबा…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीधी जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।