सावन के दूसरे सोमवार को सैनी शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



पलवल /भूप सिंह सैनी रिपोटर
होडल। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर होडल स्थित सैनी शिव मंदिर में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र, दूध, फूल और फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सावन के सोमवार को लेकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मंदिर में सुबह से ही भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश, समाज और परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी व्यवस्थाएं की गईं।
सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आस्था का पर्व है।
इसी भावना के साथ सैनी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपनी आस्था प्रकट की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा के गुरुग्राम मे सफायर 90 माल मे रात पुलिस ने कई स्पा सेंटरो पर छापे मारे। छापामारी…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल की जिला पुलिस लाइन आज साप्ताहिक पुलिस प्रेड का निरीक्षण SP करन गोयल ने किया। इस मौके…
पूरी खबर पढ़ें →
यूपी सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति तावड़ू पहुंचे, बोले- समाज को पहचान दिलाने के लिए करना होगा संघर्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजा जागरण,जितेंद्र भारद्वाज ने राधा रानी के दरबार में टेका माथा। तावड़ू। नगर के…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र पिहोवा 14 सितंबर युवक की कार साइड को लेकर हुए विवाद में ज़ख़्मी गुरप्रीत सिंह उम्र 29…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।