अम्बेडकर नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अंबेडकरनगर।
आलापुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत जहांगीरगंज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहांगीरगंज तिराहे से बावली चौक तक निकली यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त तक हर घर, दुकान और बूथ पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अनीता कमल, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, नगर पंचायत जहांगीरगंज की अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कनौजिया, मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, सभासद संदीप पांडेय (राहुल पांडेय), सभासद बाल गोविंद त्रिपाठी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जहांगीरगंज शिवम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रदेव सिंह, प्रवीण सिंह, सोनू वैदराज, अभिषेक त्रिपाठी, अभिषेक चौधरी सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsखबर मिर्जापुर के जरहा से ब्यूरो इंद्रजीतसिंह की रिपोर्ट वन विभाग स्कूलो बच्चो के लिए जल्द जारी करे…
पूरी खबर पढ़ें →
कक्षा तीन, पांच, छह और आठ के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…
पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 2 बजे चौकी ओयल क्षेत्र के कस्बा ओयल के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।