Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

महिको संस्थापक डॉ. बद्रीनारायण आर. बारवाले की जयंती पर आदर्श इंटर कॉलेज में भव्य आयोजन

13 Aug 2026, 02:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260813 WA0074

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_महिको प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. बद्रीनारायण आर. बारवाले की जयंती के अवसर पर गुरुवार को आदर्श इंटर कॉलेज, महुली दुद्धी, सोनभद्र में प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बारवाले के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, मेहनत, नवाचार और समाजहित के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में महिको प्राइवेट लिमिटेड के टेरिटरी मैनेजर रवि सिंह एवं किसान सलाहकार मिथिलेश मौर्य (दुद्धी) ने छात्र-छात्राओं को डॉ. बारवाले के जीवन परिचय और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान से अवगत कराया।  IMG 20260813 WA0058 उन्होंने बताया कि डॉ. बारवाले ने किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने, आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय एवं कृषि व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।
विद्यार्थियों को मिला किसान हित और आधुनिक कृषि का संदेशIMG 20260813 WA0074
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं को उन्नत बीज, कृषि में आधुनिक तकनीक के महत्व तथा किसान प्रथम की विचारधारा के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया कि देश की प्रगति में कृषि और किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच, मेहनत और नई तकनीकों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।IMG 20260813 WA0060
कॉपियां और लड्डू पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
डॉ. बारवाले की जयंती को यादगार बनाने के लिए इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कॉपियां एवं लड्डू भी वितरित किए गए। कॉपियां पाकर विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह दिखाई दिया, वहीं लड्डू वितरण से कार्यक्रम का माहौल खुशी और उल्लास से भर गया। विद्यालय परिवार ने इस पहल को शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार से जोड़ने वाला प्रेरक कदम बताया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. बद्रीनारायण आर. बारवाले को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके किसान हितैषी विचारों, कर्मठता और दूरदर्शी सोच को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया, प्रवक्ता अमित कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार, जयप्रकाश शर्मा, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, अवधेश कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना समथर में मूर्ति विसर्जन और दशहरा पर्व को लेकर हुई बैठक त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हुई
सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं
Siddharthnagar23 Oct

सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं

सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के दावों के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ तहसील शोहरतगढ़ के
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ तहसील शोहरतगढ़ के

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
आज *प्रसिद्ध कथावाचक श्री संतोष जी महाराज* को *राजभवन बेंती में होने वाली श्री राम कथा का आमंत्रण* देने पहुंचे *जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी* के छोटे सु
*ब्रेकिंग न्यूज* *अयोध्या* *अयोध्या* कुत्ते के बच्चे को रोटी खिलाने पर विवाद, महिला व उसके परिवार की पिटाई, FIR के लिए भटक रही पीड़िता
Ayodhya23 Oct

*ब्रेकिंग न्यूज* *अयोध्या* *अयोध्या* कुत्ते के बच्चे को रोटी खिलाने पर विवाद, महिला व उसके परिवार की पिटाई, FIR के लिए भटक रही पीड़िता

*अयोध्या* (*पूरा कलंदर*) थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर विट्ठलपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!