बाबा नगरी दूर है, जाना जरूर है… बोल बम के जयघोष से गूंजा जोरूखाड़
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_सावन के पावन महीने में भोलेनाथ की भक्ति में डूबा जोरूखाड़ गांव गुरुवार को हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। दोपहर करीब एक बजे बैंड-बाजे के साथ लगभग 100 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरिये नाचते-गाते और हाथों में भगवा ध्वज लिए “बाबा नगरी दूर है, जाना जरूर है… बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।
बाबा धाम रवाना होने से पूर्व कांवरियों का जत्था रेघड़ा स्थित शिव मंदिर पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया और अपने क्षेत्र, परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
इसके बाद कांवरिये सुल्तानगंज पहुंचकर पवित्र गंगाजल उठाएंगे। वहां से पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके पश्चात बासुकिनाथ धाम में भी जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे।
ग्राम प्रधान विमल यादव ने झंडी दिखाकर कांवरियों के जत्थे को रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। बैंड की धुन पर कांवरिये जमकर झूमे और “बोल बम-बोल बम” के जयघोष से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
जत्थे में विजय यादव, महेंद्र यादव, राधे यादव, रामधारी, विशुनधारी, बलराम यादव, राहुल यादव, विजयशंकर समेत करीब 100 कांवरिये शामिल रहे। इस अवसर पर राम कुमार यादव, प्रकाश यादव, उमेश यादव, राजेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने कांवरियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बाबा भोलेनाथ से उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsखबर मिर्जापुर के जरहा से ब्यूरो इंद्रजीतसिंह की रिपोर्ट वन विभाग स्कूलो बच्चो के लिए जल्द जारी करे…
पूरी खबर पढ़ें →
कक्षा तीन, पांच, छह और आठ के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…
पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 2 बजे चौकी ओयल क्षेत्र के कस्बा ओयल के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।