एनबीडब्ल्यू वारंट पर विंढमगंज पुलिस की कार्रवाई, चार वारंटी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_अपराध की रोकथाम एवं वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने गुरुवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप रहा।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष विंढमगंज के निर्देशन में पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक रामधनी सिंह मय पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 3659/06 में धारा 323, 504 आईपीसी के तहत जारी एनबीडब्ल्यू के क्रम में सलैयाडीह निवासी सहनवाज अहमद (33) पुत्र नईम अहमद और सरताज अहमद (36) पुत्र नईम अहमद को गिरफ्तार किया।
वहीं, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव मय टीम ने मुकदमा संख्या 701/18 में धारा 498ए, 323, 504, 506 आईपीसी एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत जारी एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में सईद हुसैन (70) पुत्र रहमत अली निवासी महुली तथा अख्तर अली (40) पुत्र सईद हुसैन निवासी महुली को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रामधनी सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल महफूज अली एवं कांस्टेबल अखण्ड प्रताप यादव शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

माo सांसद श्री जगदंबिका पाल जी को सांसद रत्न पुरस्कार मिलने के उपरांत जनपद सिद्धार्थनगर में प्रथम आगमन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsउत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज - फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
आज चिचुढी सहगिया ग्राम सभा के माजरा मुरवनडीह में PDA महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर में 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियांधर्मनगरी काशी की छवि…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख, हमीरपुर दिनांक : 12 सितम्बर, 2026 *राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।