परवरिश योजना से जिले के सभी बच्चों को आच्छादित करने का निर्देश l
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*परवरिश योजना से जिले के सभी योग्य बच्चों को आच्छादित करने का निर्देश*
*आंगनबाड़ी सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर पात्र बच्चों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश*
गया, 14 अगस्त 2026, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित परवरिश योजना के तहत जिले के सभी योग्य लाभार्थी बच्चों को योजना से आच्छादित करने के उद्देश्य से जिला बाल संरक्षण इकाई, गया द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
परवरिश योजना का उद्देश्य अनाथ एवं बेसहारा बच्चों, एचआईवी/एड्स अथवा कुष्ठ ग्रेड-II से पीड़ित बच्चों तथा माता-पिता की मृत्यु, मानसिक दिव्यांगता, कारावास अथवा अन्य न्यायिक आदेश के कारण बच्चों के पालन-पोषण में असमर्थ माता-पिता के बच्चों को बेहतर पालन-पोषण, पोषण एवं शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को उनके निकटतम अभिभावक के साथ संयुक्त बैंक खाते में प्रतिमाह ₹1,000 की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है। यह सहायता बच्चे के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक दी जाती है।
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि योजना के पात्र लाभार्थियों की पहचान एवं उन्हें योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
आंगनबाड़ी सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से क्षेत्र में सर्वेक्षण कर सभी पात्र बच्चों को नियमानुसार परवरिश योजना से आच्छादित करना सुनिश्चित किया जाए।
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि योजना का लाभ किसी भी पात्र बच्चे से वंचित न रहे तथा विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों का आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरा कराया जाए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsनगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…
पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा (एडिटर रोहित)-कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की अनाज मंडी में हरियाणा किसान मज़दूर मोर्चा ने परमल धान की…
पूरी खबर पढ़ें →
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकेतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।