Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

बाउंड्री फांदकर ग्राम प्रधान के घर चोरी, परिवार में दहशत

16 Aug 2026, 02:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260816 145533

विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में ग्राम प्रधान विमल यादव के घर शुक्रवार 14 अगस्त की देर रात अज्ञात चोरों ने बाउंड्री फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे दो गुल्लकों में जमा करीब 50 हजार रुपये नकद समेत टॉर्च, चप्पल, सब्बल, कुल्हाड़ी, पंखा और छाता आदि सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से ग्राम प्रधान का परिवार दहशत में है। IMG 20260816 145533
ग्राम प्रधान विमल यादव ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात करीब 11 बजे परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। शनिवार की भोर करीब तीन बजे जब उनकी नींद खुली तो घर के पीछे बाउंड्री का गेट, अंदर का गेट, दरवाजा और दोनों अलमारियों के दरवाजे खुले मिले। घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर परिवार के लोग अवाक रह गए।
जांच करने पर अलमारी में रखे दो गुल्लक गायब मिले। दोनों गुल्लकों में करीब 25-25 हजार रुपये यानी लगभग 50 हजार रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा दो नई टॉर्च, दो जोड़ी चप्पल, एक सब्बल, एक कुल्हाड़ी, पंखा और छाता भी गायब मिला। सुबह आसपास तलाश करने पर छाता बाउंड्री के पास, जबकि पंखा करीब सौ मीटर दूर नाली में पड़ा मिला। दोनों गुल्लक घर के बाहर टूटे हुए मिले, जिससे आशंका है कि चोरों ने गुल्लक तोड़कर नकदी निकाल ली और उन्हें वहीं फेंक दिया।IMG 20260816 145548
बेहोशी का स्प्रे छिड़कने की आशंका
ग्राम प्रधान ने आशंका जताई कि चोरों ने घर में प्रवेश करने से पहले किसी प्रकार का स्प्रे छिड़ककर परिवार को बेहोश किया होगा, क्योंकि इतनी बड़ी घटना के बावजूद घर में किसी को भनक तक नहीं लगी। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस तथा विंढमगंज थाने के दरोगा सुनील राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए जल्द चोरों का पता लगाने का आश्वासन दिया है।
ग्राम प्रधान के साथ तीसरी बार हुई घटना
ग्राम प्रधान विमल यादव के अनुसार, यह उनके साथ चोरी या हमले की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो घटनाएं हो चुकी हैं। वर्ष 2022 में दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर उनकी कार रोककर गोली मारने का प्रयास किया गया था। उस दौरान उन्होंने किसी तरह वाहन लेकर भागकर अपनी जान बचाई थी। इस मामले का मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है।
वहीं वर्ष 2024 में अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए थे। उस समय ग्राम प्रधान की नींद खुल जाने पर चोर केवल मोबाइल लेकर फरार हुए थे। अब तीसरी घटना में चोरों ने पूरे घर को खंगाल दिया और परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी।
ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी का शीघ्र खुलासा करने तथा परिवार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

पूरी खबर पढ़ें →
गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला

कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह

लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा: पंचायत सचिव पर 40% कमीशन मांगने का आरोप, डीएम से शिकायत
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

महोबा: पंचायत सचिव पर 40% कमीशन मांगने का आरोप, डीएम से शिकायत

महोबा: पंचायत सचिव पर 40% कमीशन मांगने का आरोप, डीएम से शिकायत महोबा/कबरई। कबरई विकासखंड की ग्राम पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!